नाराज पत्नी को सुनाया गाना और ले गया घर आप भी सुने पति पत्नी का गाना

1296

झाँसी (ब्यूरो) यूपी के झाँसी में मौका भी था दस्तूर भी था और वो हमदम भी जिसके साथ सात जन्म जीने की कसम खायी थी। खबर झांसी के महिला थाने से है। जहां आधा दर्जन दंपतियों के आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए रजामंद किया गया। यहां एक जोड़े ने एक दूसरे को गले लगाते हुए फिल्मी गाना गया और जीवन में दोबारा कभी भी ना झगड़ने की कसम भी खायी।

झांसी के महिला थाने में आपसी सुलह के आधार पर आयोजित किया जाना वाला परिवार परामर्श केन्द्र उस वक्त चर्चा का विषय बन गया है। जब जयदेव राजपूत और ममता राजपूत की सुलह करायी गई। इस दौरान बताया गया कि जयदेव राजपूत और ममता राजपूत की शादी तीन माह पहले हुआ थी। जिसमें जरा सी बात पर दोनों के बीच मतभेद हो गया। इसके बाद से ही ममता अपने मायके रहने लगी। मामला महिला थाने पहुंचा। जहां समाज सेविका नीति शास्त्री और महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने दोनों के बीच सुलह करायी।

लग जा गले कि फिर ये हंसी रात हो ना हों
ममता राजपूत ने अपने पति जयदेव को गले लगाते हुए ‘वो कौन थी‘ फिल्म का लता मंगेश्कर की आवाज में फिल्माया गया लग जा गले गाना गया। इस गाने को सुनकर जहां एक ओर सभी लोग खुश थे। वहीं दूसरी और जयदेव और ममता उन पलों को याद कर रहे थे, जब जयदेव द्वारा ममता को मारे गए थप्पड़ की गूंज थाने पहुंच गयी थी। हालांकि इस दौरान आधा दर्जन से जोड़ों की सुलह करायी गई।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here