अयोध्या में हुआ श्री राम मंदिर शिलान्यास ,दीप जलाकर मनाई दीपावली

195

अमित पाल अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शीला का पूजन जहां देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है वही धर्मनगरी हरिद्वार में भी साधु-संतों सहित राम भक्तों का गंगा किनारे संकीर्तन जारी है एवं दीप जलाकर भगवान श्री राम जी के श्री चरणों में नमन किया। दीप जलाने का मतलब होता है कि अपने जीवन से अंध्कार हटाकर प्रकाश फैलाना। प्रकाश प्रतीक होता है ज्ञान का। जिस प्रकार श्री राम ने एक सन्यासी की भांति ज्ञान और कर्म का समन्वय कर समाज को उपदेश दिया। इस तरह समाज मे दुर्भावना रूपी अंध्कार पर सद्भावना का प्रकाश फैलाकर अंध्कार को समाप्त कर सकते हैं। इस प्रकार जनमानस को एकजुट कर राष्ट्र को विश्वगुर बना सकता है। आज हरिद्वार के ग्रामीण छेत्रो में भी दीप जलाकर लोगो ने दीपावली बनाई ग्रामीण छेत्र गजीवाली में निवासियों ने भूमियामाता मंदिर पर एक जुट होकर दीप जलाकर दीपावली बनाई इस मौके पर अनिल भारद्वाज,पंडित राघवानंद शर्मा,पवन पंत,सुनील उपाध्याय,अतुलनाथ पंडित अशोक नवानी,नकुल,विजय कश्यप,सोहन सिंह ओम प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here